🔳 मौना व आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उठाई मांग
🔳 तमाम गांवों के सैकड़ों परिवारों को भी मिलेगा लाभ
🔳 ग्रामीणों ने सांसद को भी भेजा मांग पत्र
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को रामगढ़ ब्लॉक के मौना – कनेधार – सिलखान कपिलेश्वर मार्ग का विस्तार करने तथा पक्की सड़क निर्माण की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार यदि उक्त सड़क को दुरुस्त किया जाए तो निश्चित रुप से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे।
मौना क्षेत्र से कपिलेश्वर मंदिर तक मंडी समिति हल्द्वानी ने वर्ष 2004 में मार्ग का निर्माण करवाया पर विभागीय अनदेखी से वर्तमान में उक्त मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने मंडी समिति से निर्मित मार्ग को पक्की सड़क में तब्दील किए जाने पर जोर दिया है। बकायदा सांसद अजय भट्ट को पत्र भी भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार यदि उक्त रोड को दुरुस्त कर हाटमिक्स किया जाए तो आसपास खेरदा, ल्वेशाल, गहना, दनकन्या, मटियाली, सुनारखोला समेत तमाम गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा वहीं कपिलेश्वर मंदिर की दूरी भी सात किमी दूर हो जाएगी‌। स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगा। ग्राम प्रधान मोना लता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट, सरपंच राकेश राणा, नीरज मेहरा, हरीश मेहरा, अमित मेहरा, लक्ष्मण बिष्ट, दीपांशु, रोशन, गोपाल नेगी, कुंदन भंडारी, मदन बिष्ट, कुंदन मेहरा ने एक स्वर में मोटर मार्ग विस्तार तथा सुधारीकरण की मांग उठाई है।