🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई प्रतियोगिता
🔳 प्रतिभागियों ने प्रोजेक्ट तैयार कर दी प्रस्तुति
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में क्वांटम युग की संभावनाएं व चुनौती विषय पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रस्तुती दी। प्रतियोगिता में राजीव अभिनव विद्यालय की नव्या विजेता बनी। विजय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को विद्यालय सभागार में हुई संगोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख लीला राम ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की क्वांटम युग की संभावनाएं व चुनौतियां दोनों ही बहुत बड़ी है। बताया की क्वांटम युग एक नए वैज्ञानिक व तकनीकी युग की शुरुआत का प्रतीक है। संगोष्ठी में हुई प्रतियोगिता में राजकीय अभिनव विद्यालय बेतालघाट की नव्या पहले, जीआइसी खैरना की लावण्या दूसरे तथा सरस्वती शिशु मंदिर की साक्षी बोहरा तीसरे स्थान पर रही। शिक्षिका जानकी तारा सिंह व विमल कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक समन्वयक सचिन जोशी व सह समन्वयक राजपाल सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान भावना पडियार, पीटीए अध्यक्ष उमेश जोशी, एसएमसी अध्यक्ष धना देवी, राजकुमार भंडारी, डा. संजय सिंह, राजेश बेलवाल, सत्यदेव आदि शिक्षक मौजूद रहे।




