🔳 उपजिलाधिकारी की अगुवाई में कई गांवों का किया निरीक्षण
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से भी लिया फिडबैक
🔳 पेयजल, सिंचाई व मोटर मार्ग को नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण
🔳 एसडीएम ने अधिकारियों को दिए जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय अधिकारियों से मोटर मार्ग व अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भी संयुक्त टीम को कई समस्याएं गिनाई।
शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में जल संस्थान, शिक्षा विभाग, पीएमजीएसवाई, लोनिवि, उरेडा व वन विभाग, सिंचाई , कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग की स्थिति देखी। जगह जगह भूस्खलन से मोटर मार्ग को हुए नुकसान का जायजा लिया। संयुक्त टीम ने जाख, चौरसा, पाडली समेत आसपास के गांवों में भी निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीणों से फिडबैक ले विभिन्न जानकारियां भी जुटाई। गांव के लोगों ने भी कई समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पेयजल व सड़क का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। सिंचाई व्यवस्था में भी सुधार पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। चेताया की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार नेहा टम्टा, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, एसडीओ मनोज तिवारी, एई सिंचाई विभाग राजेश कुमार, अवर अभियंता नीरज तिवारी, सहायक कृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान पाडली चंद्र प्रकाश, प्रधान चौरसा किशोर सिंह, बीडीसी देवेंद्र भंडारी, मनीषा भंडारी, अभिषेक सैनी, अजय जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!