🔳सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से यात्री परेशान
🔳महत्वपूर्ण हाइवे पर खैरना बाजार बना जाम का गढ़
🔳बाजार में वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र जाम का गढ़ बन गया है। बाजार क्षेत्र में जगह जगह बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन व दुकानदारों के हाइवे तक दुकान का सामना फैलाए जाने से महत्वपूर्ण हाइवे सिकुड़ गया है। सुबह से शाम तक जाम लगने से आवाजाही करने वाले परेशान हैं। लोगों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

पर्यटन सीजन नजदीक होने से कुमाऊं के महत्वपूर्ण हाइवे पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है। रोजाना हजारों वाहन हाइवे से होकर पहाड़ तो पहाड़ से तराई की ओर आवाजाही करते हैं। बदहाल हालत में पहुंच चुके हाइवे पर जगह जगह जाम लगने से लोग परेशान है तो वहीं खैरना बाजार क्षेत्र भी जाम का गढ़ बन चुका है। दुकानदारों के दुकान का सामना हाइवे तक फैला दिए जाने तथा बाजार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहनों से जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। हाइवे के सिकुड़ने से पैदल आवाजाही करने वाले स्कूली नौनिहालों व राहगीरों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बाजार क्षेत्र में सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग जा रही है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, संजय सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, विक्रम सिंह, सुनील सिंह पंकज नेगी आदि ने खैरना बाजार क्षेत्र में लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

error: Content is protected !!