Female Doctor Wearing Lab Coat And Stethoscope Around Neck

महिलाओं को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

गरमपानी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग जोर शोर से उठने लगी है। लोगों का कहना है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन शुरु किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी तमाम गांवों के मध्य में स्थित है। अस्पताल पर हजारों लोग निर्भर है। पर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से दूर दराज के गांवो से उपचार को अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं तथा अन्य मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूरदराज के गांवों से महिलाएं उपचार के लिए अस्पताल पहुंचती है पर विशेषज्ञ चिकित्सक के ना होने से उन्हें मायूसी में वापस लौटना पड़ता है। कई लोग हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल को उपचार को जाते हैं। इसमें काफी समय वह पैसे की बर्बादी होती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। लगातार क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बिशन जंतवाल, पूरन लाल साह, दिनेश बिष्ट, संजय बिष्ट, फिरोज अहमद, महिपाल सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, शिवराज सिंह बिष्ट आदि लोगों ने चेताया है कि यदि अतिशीघ्र स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती ना हुई तो सड़क पर उतर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

error: Content is protected !!