🔳मंडुवा, गेहूं, दाल, मशाले आदि देने का था प्रचलन
🔳गांवों में रहता त्यौहारों जैसा उत्सव का माहौल
🔳रुपये पैसे का नहीं था महत्व, अनाज देकर बढ़ाया जाता उत्साह
🔳 रामलीला महोत्सव पर खास खबर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में रामलीलाओं का इतिहास वर्षो पुराना है। संसाधन व सुविधाओं के अभाव के बावजूद रामलीलाओं का मंचन होता है। दशकों पुरानी सैमधार की रामलीला का इतिहास 68 वर्ष पुराना है खास बात यह है की तब कलाकारों को इनाम के तौर पर धनराशि नहीं बल्कि अनाज देकर उत्साह वर्धन किया जाता। बुजुर्गो के अनुसार लोग सामर्थ के अनुसार अनाज व राशन देते।
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर जैनोली क्षेत्र में होने वाली सैमधार की रामलीला क्षेत्र की सुप्रसिद्ध रामलीलाओं में शुमार है। दशकों पुरानी रामलीला का इतिहास 68 वर्ष पुराना है। तब लोगों ने बामुश्किल संसाधन जुटाकर राम के मंचन का श्रीगणेश किया। लालटेन की रोशनी तथा घरों से कपड़े व अन्य संसाधन जुटाकर मंचन शुरु किया गया। लोगों ने अपनी सामर्थ के अनुसार सामग्री जुटाकर रामलीला कमेटी सदस्यों को उपलब्ध कराई। खास बात यह है की उस दौर में रुपये पैसे का ज्यादा महत्व न होने पर लोग कलाकारों व रामलीला कमेटी को राशन उपलब्ध कराते। गांवों से लोग मडुवा, गेहूं, दाल व मशाले लेकर रामलीला देखने पहुंचते। सामर्थ के अनुसार कलाकारों व कमेटी को राशन उपलब्ध कराया जाता। स्थानीय बुजुर्ग मोहन चंद्र सुयाल के अनुसार रामलीला मंचन के दौरान तब गांवों में त्यौहारों जैसा उत्सव रहता। कलाकारों व रामलीला कमेटी को राशन व अनाज उपलब्ध कराया जाता ताकी कमेटी व कलाकारों को उत्साहवर्धन हो सके।




