🔳गरमपानी की रामलीला में कलाकारों ने दी दमदार प्रस्तुति
🔳सीता स्वयंवर का किया गया शानदार मंचन
🔳रामलीला का लुत्फ उठाने सूदूर गांवों से पहुंच रहे दर्शक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में रामलीला महोत्सव की धूम मची है। कलाकार दमदार अभिनय के दम पर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने दूर दराज के गांवों से लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद ने समा बांधा।
गरमपानी की रामलीला क्षेत्र की सुप्रसिद्ध रामलीलाओं में शुमार है। मंचन का लुत्फ उठाने सैकड़ों की संख्या में लोग गरमपानी पहुंच रहे हैं। रामलीला मंचन के तीसरे दिन भी कलाकारों ने शानदार अभिनय कर रंग जमाया। लक्ष्मण के पात्र नकुल ने कही जनक जसौ अनुचित बानी……..कुल को दाग लगाता है …….। तथा जनक के पात्र त्रिभुवन पाठक ने सीता रही कुंवारी……..बेटी रही कुंवारी……. की शानदार प्रस्तुति दी। रावण का अभिनय पंकज पंत तथा परशुराम के पात्र कैलाश नेगी ने भी दमदार प्रस्तुति के दम पर वाहवाही लूटी। सुनैना का अभिनय जनक की भूमिका निभा रहे त्रिभुवन पाठक की पत्नी गीता ने निभाया। हास्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शको को लोटपोट किया। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष भुवन त्रिपाठी के अनुसार खैरना बाजार से रामलीला मैदान तक राम बारात निकाली जाएगी। अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी का आह्वान किया है। इस दौरान कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!