🔳 जाम की स्थिति से पर्यटकों व यात्रियों हुए परेशान
🔳 कई जगह गलत दिशा में पार्क वाहन बने कारण
🔳 कैंची में चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बनाई व्यवस्था
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

विकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों के रेंग रेंग के चलने से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने कै चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विकेंड पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने तथा शादी बारातों का सीजन होने से कुमाऊं की लाइफ लाइन यानी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम की समस्या खड़ी हो जा रही है। शनिवार को भी हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हाईवे पर पाडली, रातीघाट समेत कई स्थानों पर वाहनों की कतार लगी रही जबकी तल्ला कैंची क्षेत्र के आसपास हाईवे पर गलत ढंग से पार्क किए गए वाहन जाम का कारण बने। कैंची क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। शाम के समय वाहनों का दबाव कम होने के बाद जाम की समस्या से राहत मिल सकी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने व्यवस्था में सुधार को कैंची क्षेत्र में पंजीकरण व्यवस्था शुरु किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!