🔳सीएचसी गरमपानी में आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरु
🔳पहले दिन चालीस आशाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
🔳सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सीएचसी गरमपानी में आशा कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय शिविर में विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गई। मास्टर ट्रेनर विनोद जोशी ने नवजात शिशु की देखभाल, मां व बच्चे को संक्रमण से बचाने समेत विभिन्न जानकारियां दी। कार्यक्रम में चालीस से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को सीएचसी सभागार में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। आशा कार्यकर्ताओं से गांवों में लोगों को जागरुक करने, समय समय पर चिकित्सकों से परामर्श, रोजाना रिपोर्ट तैयार करने का आह्वान किया गया। विभिन्न गांवों से पहुंची चालीस आशा कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनर विनोद जोशी ने तमाम अहम जानकारी दी। सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में बता गांवों के बाशिंदों को लाभ दिलाने की अपील की गई। मास्टर ट्रेनर विनोद ने 28 दिनों तक नवजात की देखभाल के तौर-तरीके, नवजात को विभिन्न बिमारियों से बचाने, बिमारियों की पहचान, घर पर दिए जाने वाले उपचार तथा मां व बच्चे को संक्रमण से बचाने की विस्तार से जानकारी दी। मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने को गंभीरता से कार्य की अपील की। इस दौरान नीमा भट्ट, हेमा देवी, पुष्पा जोशी, कलावती मेहरा, मंजू, रोशनी, माया जलाल, उमा समेत कई अशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!