◾ बुधलाकोट व चौरसा गांव में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
◾42 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी गई दवाइयां
◾ टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत भी दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
◾मातृ शिशु तथा किशोर किशोरी स्वास्थ्य जांच के साथ हुआ टीकाकरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर बुधलाकोट व चौरसा गांव में लगे स्वास्थ्य जांच शिविर में 42 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने तथा खान पान का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। बरसाती मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए।
मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनीषा तिवारी की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बुधलाकोट तथा चौरसा गांव पहुंची। विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ब्लडप्रेशर, मधुमेह मरीजों को विशेष सावधानी बरतने तथा समय समय पर जांच करवाने को कहा गया। मातृ शिशु तथा किशोर किशोरी स्वास्थ्य जांच के साथ ही टीकाकरण भी किया गया। गर्भवती व धात्री महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरुक करने के साथ ही विभाग व सरकार से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील की गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनीषा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तनुजा नेगी ने बरसाती मौसम में होने वाली जलजनित बिमारियों की जानकारी दे बिमारियों से बचने को उबला पानी पीने, बासी भोजन न खाने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता बसंती तिवारी, देवकी देवी, लीला देवी, नीमा देवी, प्रेमा देवी, खुशाल सिंह, हरक सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!