🔳 महत्वपूर्ण योजनाओं के अधर में लटकने से ग्रामीणों में रोष
🔳 रामगढ़ व बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलना है लाभ
🔳 आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 जल्द कार्य शुरु न होने पर किया आंदोलन का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों के सैकड़ों परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण थुआ व हरीनगर हरतोला पंपिंग पेयजल योजना अधर में लटक गई है। पिछले छह महीने से दोनों योजनाओं का कार्य ठप है। जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन दोनों योजनाओं की प्रगति थमने से गांवों के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। गांवों के लोगों ने भारी भरकम बजट के बावजूद कार्य के ठप होने से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर खड़े सवाल कर दिए है। जल्द कार्य शुरु न होने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के उल्गौर, हरीनगर, हरतोला, थुआ ग्राम पंचायत के दो दर्जन से भी अधिक गांवों में पानी का सूखा खत्म करने को जल जीवन मिशन योजना से करीब सात करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से महत्वकांक्षी थुआ व हरीनगर हरतोला हरतोला पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण शुरु हुआ। भारी-भरकम बजट से कार्य शुरु होने से गांवो में पेयजल संकट खत्म होने की उम्मीद जगी ही थी दोनों योजनाओं का कार्य अधर में लटक गया है। करीब छह माह से योजनाओं का कार्य ठप है। महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्य ठप होने से गांवो के लोगों की उम्मीद भी धराशाई हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार योजना का कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। कोसी नदी क्षेत्र में बोरिंग का कार्य भी लटका हुआ है ऐसे में योजना से गांवों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद दूर दूर तक नजर नहीं आ रही। ग्राम प्रधान पूजा देवी, जगदीश चंद्र, गोपाल राम, मोहन, ललित प्रसाद मनोज कुमार, गणेश चंद्र आदि ग्रामीणों ने योजना का निर्माण कार्य ठप होने पर विभागीय कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है‌। आरोप लगाया की भारी भरकम बजट के बावजूद योजना का कार्य तय समय पर पूरा नहीं करवाया जा सका है। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण शुरु न करवाएं जाने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार बजट उपलब्ध न होने से समस्या आई है। कार्यदाई संस्था को कार्य शुरु करने को नोटिस भी भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!