🔳 कैंची में हुआ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
🔳 प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
🔳 व्यापारी हितों की रक्षा को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती व व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
शनिवार को कैंची बाजार में हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी साथ ही व्यापारी हितों की रक्षा को कार्य करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज तिवाड़ी, महामंत्री पवन भट्ट को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने उपाध्यक्ष रोहित बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ तिवाड़ी, सचिव वीरेंद्र सिंह मेहरा, संगठन मंत्री जितेंद्र किरौला व हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री भुवन कुमार तथा हितेश खनायत को शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुलकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे व अखिलेश सेमवाल ने किया। इस दौरान क्षेत्र के कई व्यापारी मौजूद रहे।




