🔳 आपूर्ति प्रभावित होने से कई परिवार परेशान
🔳 छह महीनों से खराब हैंडपंप भी छिड़क रहा जले में नमक
🔳 पानी के लिए दूर दराज रुख करना बनी मजबूरी
🔳 स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 जल्द आपूर्ति सुचारु तथा हैंडपंप को दुरुस्त करने करने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

होली पर्व में भी खैरना क्षेत्र के कई परिवार बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। पेयजल संकट गहराने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। बाजार क्षेत्र में छह महीने से खराब पड़ा हैंडपंप क्षेत्रवासियों के जले में नमक छिड़क रहा है। स्थानीय लोगों ने होली पर्व में भी पेयजल आपूर्ति ठप रहने पर जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जल्द आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है‌। आए दिन पानी का संकट गहराने से तमाम परिवारों को दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी का एकमात्र सहारा खैरना बाजार में लगा हैंडपंप भी छह महीने से खराब है‌। हैंडपंप से पानी उपलब्ध न होने से बाजार से गांवों को आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है‌। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है की कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विभागीय अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हैंडपंप को भी ठिक न किए जाने से हालत और बिगड़ते जा रहे। स्थानीय विरेन्द्र सिंह, मोहित जोशी, भुवन जलाल, दीवान सिंह आदि ने जल्द आपूर्ति सुचारु करने तथा हैंडपंप को भी दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है‌। उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *