🔳जीआइसी रातीघाट का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरु
🔳घुना गांव स्थित पंचायत भवन हुआ शिविर का श्रीगणेश
🔳स्वयं सेवियों से किया गया अनुशासित रहने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित जीआइसी रातीघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर घुना गांव के पंचायत भवन में शुरु हो गया। शिविर में पचास से अधिक स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश रावत ने स्वयं सेवियों से कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
रविवार को घुना गांव स्थित पंचायत भवन में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत ने स्वयं सेवियों से सात दिवसीय शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा की शिविर से मिलने वाली जानकारियों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया साथ ही शिविर में नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया। प्रवक्ता राधेश्याम ने शिविर में होने वाली गतिविधियों व कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश रावत ने कहा की अनुशासन भविष्य निर्माण की पहली सीढ़ी है। स्वयं सेवियों को कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरुक रहने तथा समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कहा की अनुशासित व्यक्ति समाज की रीढ़ होता है। सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों को तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष धारा बल्लभ, देवेंद्र भंडारी, सुरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।




