🔳 धूराफाट संघर्ष समिति के तत्वावधान में धरने पर बैठे ग्रामीण
🔳 रिची थापल पंपिग पेयजल योजना से पानी न मिलने पर जताया रोष
🔳 प्रस्तावित पेयजल योजना का निर्माण न होने पर भी जताई नाराजगी
🔳 मांगे पूरी होने तक पीछे न हटने का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
पेयजल संकट गहराने व प्रस्तावित पेयजल योजना के अधर में लटके होने से आक्रोशित ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।धूराफाट संघर्ष समिति के तत्वावधान में दर्जनों ग्रामीण बयेडी गांव में धरने पर बैठ गए। उपेक्षा से आहत ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया। दो टूक कहा की जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धूराफाट संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे की अगुवाई में ग्रामीणों ने ताड़ीखेत ब्लॉक के बयडी पंचायत भवन में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा की बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के हजारों परिवारों को पानी उपलब्ध करानी वाली रिची थापल पंपिग पेयजल योजना से हिडाम, पुनोली, बयेडी, मुसोली समेत तमाम गांवों के लोगों को दो महीने से भी अधिक समय से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पेयजल संकट गहराने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। वहीं जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रस्तावित बयेडी पंपिंग पेयजल योजना का कार्य भी अधर में लटका हुआ है। लंबा समय बीतने के बावजूद आज तक कोसी नदी में पंप का निर्माण तक नहीं हो सका है। संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे व ग्राम प्रधान दीप चंद्र ने साफ कहा की जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। आसपास के ग्रामीणों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान लीला देवी, भुवन राम, पानी राम, हंसा दत्त पांडे, नंद राम, नीमा पांडे, लता पांडे, पुष्पा पांडे, भगवती पांडे, कैलाश राम, प्रेम सिंह, कैलाश चंद्र, रुप किशोर, प्रेम राम प्रदीप राणा, सुनील मेहरा आदि मौजूद रहे।




