= बारगल कफुल्टा पंपिंग पेयजल योजना शुरू न होने से आपा खो बैठे ग्रामीण
= पेयजल योजना तथा मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्राम प्रधान ने भी जताई नाराजगी
= ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने का किया ऐलान
(((विजय रौतेला/मदन सिंह/भरत बोहरा/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लाक के बारगल गांव में हुई बैठक में पेयजल, सड़क, समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बारगल कफूल्टा पंपिग पेयजल योजना शुरु न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। दो टूक चेताया की जल्द योजना से गांवो में पेयजल आपूर्ति शुरु नही की गई तो फिर सड़क पर उतर आंदोलन शुरु किया जाऐगा।
शुक्रवार को गांव में स्थित पंचायत भवन में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने की। ग्राम पंचायत में मनरेगा व वित्त के बजट से हुए कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही नए प्रस्ताव भी तैयार किए हुए। तमाम गांवों को पानी उपलब्ध कराने वाली बहुप्रतीक्षित बारगल कफूल्टा पेयजल पंपिंग पेयजल योजना शुरू होने पर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने योजना के शुरू न होने पर रोष जताया। बैठक में सूचना देने के बावजूद जल निगम व जल जीवन मिशन योजना से जुडे़ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। ग्राम प्रधान ने त्रिभुवन पाठक ने कहा कि जल्द पंपिंग पेयजल योजना के साथ ही गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं हुए तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने भी एक स्वर में आंदोलन की बात कही। इस दौरान उपप्रधान पुष्पा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी आरडी पांडे, ग्राम विकास अधिकारी रविनंदन, पूर्व प्रधान रमेश राम, पनी राम, रमेश मिश्रा, चंद्र बल्लभ पंत, हरीश, श्याम सिंह, अनी राम, बंसी राम, मुन्ना सिंह, पुष्कर सिंह, दीपा देवी, देवेंद्र सिंह, दीपक, प्रताप, ख्याली राम आदि मौजूद रहे।
