🔳टक्कर मारने के बाद चालक मय वाहन फरार
🔳घायल को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
🔳समीपवर्ती पोखरी गांव से बाजार पहुंचा था ग्रामीण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार को समीपवर्ती पोखरी गांव निवासी पूरन सिंह आवश्यकीय कार्य के लिए दोपहर में खैरना बाजार पहुंचे। कार्य निपटाने व घर का सामना लेकर वह गांव की ओर लौट रहे थे की तेज रफ्तार कार ने पूरन को जबर्दस्त टक्कर मार दी। हादसे से बाजार क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रुप से घायल पूरन को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाला कार चालक हादसे के बाद मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना खैरना पुलिस को भी दे दी गई है।

error: Content is protected !!