🔳समुचित पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद वाहन चालक मनमानी पर उतारु
🔳वाहन चालकों के अड़ियल रवयै से श्रद्धालु भी परेशान
🔳कैंची क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से पार्क किए वाहन बने परेशानी का सबब
🔳 व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में वाहन चालकों की मनमानी श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रही है। समुचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद कुछ वाहन चालक मनमानी पर आमादा है। हालत यह है की नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही है।
हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क करने के लिए पर्यटन विभाग की पार्किंग भी अस्तित्व में आ चुकी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम अन्य कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं पर कुछ लोग व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर आमादा है। जिसका खामियाजा मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। कैंची बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने को पुलिस ने कुछ स्थानों को चिह्नित कर नो-पार्किंग के बोर्ड भी स्थापित किए हैं पर कुछ वाहन चालक नो-पार्किंग जोन में ही वाहन पार्क कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है‌ वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाने से बाजार में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है जबकि मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेन्द्र सिंह, गोविन्द नेगी, कुलदीप सिंह, पुष्कर सिंह पनौरा आदि ने नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!