◾उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली को भेजा ज्ञापन
◾क्षतिग्रस्त रास्ते पर आवाजाही से अनहोनी की जताई आंशका
◾महत्वपूर्ण रास्ते को दुरुस्त करने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खेतों व जल स्रोत को जाने वाले रास्ते के बारिश से ध्वस्त होने से सिरसा गांव के ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान इंदू जीना ने एसडीएम विपिन चंद्र पंत को पत्र भेज रास्ते की मरम्मत करवाए जाने की मांग उठाई है ताकी भविष्य में किसी भी घटना से बचा जा सके।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सिरसा गांव की ग्राम प्रधान इंदू जीना ने तहसील कोश्या कुटोली के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेज बताया है की बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जहां गांव के मोटर मार्ग को जगह जगह क्षति पहुंची है वहीं गांव से खेतों तथा जल स्रोत को जाने वाला रास्ता भी ध्वस्त हो गया है। मुख्य रास्ते के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवाजाही में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में गांव के बशिदे जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बताया है की कभी भी कोई अनहोनी सामने आ सकती है। ग्राम प्रधान ने रास्ते की मरम्मत करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।




