🔳 अस्तित्व में आया प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
🔳 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
🔳 व्यापारियों के हितों की रक्षा को कार्य करने का आह्वान
🔳 कुछ दिन पूर्व ही संपन्न हुए हैं देवभूमि व्यापार मंडल के चुनाव
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट में व्यापारिक मतभेद उभरने के बाद अब एक और व्यापार मंडल अस्तित्व में आ गया है। बाजार में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने संगठन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती व व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
शनिवार को बेतालघाट की व्यापारिक राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया। कुछ दिन पूर्व देवभूमि व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न होने के बाद अब बाजार में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भी अस्तित्व में आ गया है। शनिवार को बाजार क्षेत्र में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे व अखिलेश सेमवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल भंडारी व महामंत्री भुवन चंद्र के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों की हितों की रक्षा को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अतुल ने कहा की जल्द ही सदस्यता अभियान शुरु कर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री संजय कश्मीरा ने किया। इस दौरान संत रविशंकर गिरी, जिपं सदस्य तरुण शर्मा, संजय बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, प्रेम बिष्ट, पूरन लाल वर्मा, कृष्णानंद जोशी, प्रेम बुधोडी, महेंद्र कुमार, जीवन खंडूरी, केवल जोशी, दर्शन बिष्ट, रोहित दरमाल, खुशाल, पंकज जोशी, पंकज खंडूरी, मुकेश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।




