🔳 बेतालेश्वर वाहन स्वामी यूनियन ने जताया रोष
🔳 स्थानीय वाहन स्वामियों ने जताई गहरी नाराजगी
🔳 उत्पीड़न कतई बर्दाश्त न करने का ऐलान
🔳 उपेक्षा पर किया आंदोलन का बिगुल फूंकने का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक से सटे लेहड़ा क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टे पर बाहरी क्षेत्रों के वाहनों के संचालन से बेतालेश्वर वाहन स्वामी यूनियन के पदाधिकारी भड़क गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने बाहरी वाहनों के संचालन पर रोष जताया। आरोप लगाया स्थानीय वाहन स्वामियों के हितों से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो टूक चेतावनी दी की यदि बाहरी वाहनों का संचालन किया जाएगा तो आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
लेहड़ा स्थित कोसी नदी क्षेत्र में उपखनिज पट्टे पर बाहरी वाहनों से उपखनिज निकासी किए जाने का आरोप लगा बेतालेश्वर वाहन समिति सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई है। संगठन के अध्यक्ष अशोक सिंह अतुल ने कहा की उपखनिज पट्टे पर बाहरी क्षेत्रों के वाहनों से उपखनिज निकासी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय पट्टों पर क्षेत्र के ही वाहनों का संचालन किया जाएगा। वाहन स्वामियों व चालकों ने भी एक स्वर में कहा गया की यदि बाहरी क्षेत्रों से वाहनों को लाकर स्थानीय वाहन संचालकों का उत्पीड़न किया गया तो उपखनिज पट्टों का भी विरोध किया जाएगा। संगठन के संरक्षक दिलिप सिंह नेगी, ललित जोश, कोषाध्यक्ष कृपाल बिष्ट, दीपक जलाल, भगत पडियार, यशपाल रावत, राजेश मजखोली ने भी एक स्वर में आंदोलन की रणनीति तैयार करने की चेतावनी दी‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *