◾दोनों वाहन बुरी तरह हुए क्षतिग्रस्त
◾भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर डाबर क्षेत्र की घटना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर डाबर क्षेत्र के समीप दो कारो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सीएचसी बेतालघाट में घायल का उपचार किया गया।
शुक्रवार को बिनसर से रामनगर की ओर जा रही पर्यटकों की कार भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर डाबर क्षेत्र के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दो वाहनों के बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात भी ठप हो गया। आवाजाही कर रहे वाहन जहां तहां फंस गए। वाहन चालकों ने दोनों वाहनों को किनारे लगाया। तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारू हुआ। एक पर्यटक को उपचार के लिए सीएचसी बेतालघाट ले जाया गया।
