= घंटे भर ठप हो गया यातायात
= हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, बड़ा हादसा टला

(((ब्यूरो चीफ विरेंद्र बिष्ट/फिरोज अहमद/भीम बिष्ट/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

गरमपानी मुख्य बाजार पेड़ के विद्युत लाइन पर गिरने से हड़कंप मच गया। हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। सूचना के बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई बाद में विद्युत विभाग व स्थानीय लोगों ने बमुश्किल पेड़ हटाया तब जाकर घंटे भर बाद आवाजाही सुचारू हो सकी।
हाईवे पर स्थित गरमपानी बाजार क्षेत्र में हाईवे किनारे कई पेड़ गिरताऊ हालत में है। रविवार सुबह एकाएक सिल्वर ओंक का पेड़ टूटकर विद्युत लाइन के ऊपर से हाइवे पर आ गिरा। संयोगवश कोई यात्री वाहन चपेट में नहीं आया। पेड़ के विद्युत लाइन के ऊपर गिरने से हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। विद्युत विभाग को सूचना दे विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई। हाईवे के दोनों और छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से विद्युत लाइन के ऊपर से पेड़ हटाए जाने के बाद हाईवे पर बमुश्किल घंटे भर बाद आवाजाही सुचारू हो सकी। लोगों ने गिरताऊ हालत में पहुंच चुके पेड़ों के निस्तारण की पुरजोर मांग उठाई है कहा कि गिरताऊ हालत में पहुंच चुके पेड़ों का निस्तारण नहीं किया गया कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।