🔳 निशुल्क केवाईसी करवाए जाने का है प्रावधान
🔳 थुआ ब्लॉक गांव का मामला सामने आने से मचा हड़कंप
🔳 विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
🔳 पूर्ति निरीक्षक ने किया कार्रवाई का दावा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर थुआ ब्लॉक गांव में राशन कार्डों के केवाईसी के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। नियमानुसार निशुल्क केवाईसी कार्य के उलट कार्डधारकों से प्रति यूनिट दस रुपये शुल्क वसूलने का आरोप सामने आने के बाद नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
फर्जी राशन कार्डों के निरस्तीकरण व यूनिटों के सत्यापन को राज्य सरकार के निर्देश पर वर्तमान में कार्ड धारकों के केवाईसी का कार्य गतिमान है। सरकार व खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने कार्ड धारकों के राशन कार्ड केवाईसी की जिम्मेदारी गांवो में स्थित राशन विक्रेताओं को सौंपी है। राशन विक्रेता पाॅश मशीन की मदद से कार्ड धारकों के केवाईसी का जिम्मा संभाले हुए हैं। इसी बीच बेतालघाट के सूदूर थुआ ब्लॉक गांव में कार्डधारकों से केवाईसी के नाम पर प्रति यूनिट सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप सामने आने से हड़कंप मच गया है। गांव के ललित प्रसाद ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक में केवाईसी के नाम पर कार्ड धारकों से पैसे वसूल करने का आरोप लगा हड़कंप मचा दिया है। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारीयों को भी मामले की सूचना दी गई पर अधिकारियों ने अनसुनी कर दी। ललित प्रसाद व अन्य ग्रामीणों ने भी कार्रवाई की मांग उठाई। मामले के उठने के बाद नागरिक आपूर्ति विभाग में भी हड़कंप मच गया है। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के अनुसार मामले की जांच करवाई जाएगी। आरोप सही हुए तो कोटेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा साथ ही कार्डधारकों के पैसे भी वापस करवाए जाएंगे।

ग्राम पंचायत की बैठक में भी कई समस्याओं पर चर्चा

थुआ ब्लॉक गांव की बैठक में राशन कार्ड केवाईसी में सुविधा शुल्क वसूले जाने के आरोप के साथ ही कई समस्याएं उठी। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। गांव में नख्से के अनुरुप बने रास्तों के बंद होने, रंगमंच के अब तक ग्राम पंचायत को न सौंपे जाने, शौचालय के बदहाल होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पूजा देवी, ललित प्रसाद, जगदीश चंद्र, हरीश कुमार ललित मोहन, हरीश चंद्र, गणेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!