🔳 विशेष अभियान चलाकर काटे ताबड़तोड़ चालान
🔳 एकाएक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 यातायात निरीक्षक ने व्यवस्था में सहयोग का किया आह्वान
🔳 नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची क्षेत्र में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात पुलिस के एक्शन में आने से कई वाहन चालकों ने वाहन नो पार्किंग जोन से हटा लिए।
बुधवार को कैंची बाजार क्षेत्र में यातायात पुलिस की टीम ने यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा की अगुवाई में विशेष अभियान चलाया। तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने, अधूरे कागजात, ओवरलोड तथा नो पार्किंग जोन क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क कर हाईवे पर यातायात प्रभावित करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। यातायात पुलिस के सख्त रवैए से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने पंद्रह वाहन चालकों के एमबी एक्ट तथा पांच के कोर्ट चालान किए गए। टीआई महेश चंद्रा ने वाहन चालकों से नियमों का पालन कर कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग का आह्वान किया। चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में मनोज पंत ने भी सहयोग किया।




