🔳 हाईवे की बदहाली से व्यापारियों का चढ़ा पारा
🔳 रातीघाट क्षेत्र में पत्थर व मलबा डालने से अनहोनी का जताया अंदेशा
🔳 आवाजाही खतरनाक होने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद सुधार न होने का लगाया आरोप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी की बदहाली के लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने एनएच अफसरों की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया है की करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। रातीघाट क्षेत्र में हाईवे पर बड़े बड़े पत्थर बिछाकर जोखिम बढ़ा दिया गया है। अंदेशा जताया की कभी भी कोई बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है।
कुमाऊं की लाइफ लाइन यानि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे की बदहाल स्थिति पर व्यापारियों ने बैठक कर गहरा रोष जताया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने रातीघाट क्षेत्र में हाईवे पर डाले गए बड़े बड़े पत्थरों व मलबा बिछाए जाने से वन वे आवाजाही होने पर नाराजगी जताई। लगातार बढ़ रहे खतरे व जाम की समस्या पर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र ने कहा की 30 करोड़ रुपये के बजट में 27 करोड़ रुपये खर्च हो जाने के बावजूद हाईवे की स्थिति दयनीय बनी हुई है। खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, मनीष तिवारी, गोविंद सिंह ने खर्च किए गए बजट की जांच की मांग उठाई है। आरोप लगाया की कैंची, पाडली, लोहाली, काकड़ीघाट, जौरासी, भोर्या बैड, दोपांखी समेत तमाम स्थानों पर आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। सर्वसम्मति से तय हुआ की यदि जल्द स्थित में सुधार नहीं हुआ तो फिर हल्द्वानी महानगर ईकाई को साथ लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कुबेर सिंह जीना, सुनील सिंह, कुलदीप खनायत, आंनद सिंह नेगी, त्रिलोचन, मनोज सिंह, संजय बिष्ट, राजन मोर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!