🔳जिला पंचायत पर लगाया लापरवाही का आरोप
🔳व्यवस्था बिगड़ने से जगह जगह लगा कूड़े का ढेर
🔳व्यापारियों ने उठाई जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़ा निस्तारण न होने से बाजारों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। व्यापारियों ने जिला पंचायत पर बाजार क्षेत्रो की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। जल्द कूड़ा निस्तारण की मांग उठाई है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाडी़, सुयालखेत, नैनीपुल समेत आसपास के बाजार क्षेत्रों में कूड़ेदान स्थापित किए गए। जिला पंचायत के वाहन से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी बनाई गई। कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा पर अब व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। कूड़ा निस्तारण न होने से बाजार क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग चुके हैं। व्यापारी कई बार व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठा चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं है रही। कूड़े के ढेर लगे होने से यात्री व पर्यटक भी बाजार क्षेत्रों में रुकने से कतराने लगे हैं जिससे व्यापारियों का कारोबार भी चौपट होता जा रहा है। ग्राम प्रधान इंदु जीना, कुबेर सिंह, विपिन गुर्रानी, बालमुकुंद सिंह जीना, पंकज सिंह आदि ने जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!