🔳विभिन्न विषयों पर मेधावियों ने तैयार किए प्रोजेक्ट
🔳जीआइसी खैरना में हुई प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
🔳विजेता मेधावियों को किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर व सीनियर वर्ग में जीआइसी गरजोली के विद्यार्थियों ने दमदार प्रस्तुति दे पुरुस्कार जीते। विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया गया।
गुरुवार को जीआइसी खैरना में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य एमसी बजाज ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। सीनियर वर्ग में समाज के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी विषय पर हुई प्रतियोगिता में स्वास्थ्य पर जीआइसी हल्सौ कोरण के गरिमा जलाल ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि जीआइसी गरजोली के जितेन्द्र व अंकिता ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। पर्यावरण की जीवनशैली पर जीआइसी गरजोली के अक्षित बेहतरीन प्रोजेक्ट तैयार कर विजेता बने। हल्सौ कोरण की नीलम हआल्सई दूसरे पायदान पर रही। कृर्षि विषय पर तनुजा, दीपक व शिवम पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। संचार एवं परिवहन विषय पर जीआइसी गरजोली की कशिश ने बाजी मारी जबकि विरेन्द्र दूसरे व रक्षित तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य पर कुमकुम , पर्यावरण के लिए जीवन शैली में रितिका पांडे, कृषि में खुशी जोशी, संचार व परिवहन में अंकित ने बेहतर प्रोजेक्ट तैयार कर बाजी मारी। नाट्य प्रतियोगिता में जीआइसी रातीघाट की टीम पहले पायदान पर रही। जीआइसी लोहाली दूसरे व खैरना की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सिमलखा, जीतुवापीपल, बेतालघाट, ताड़ीखेत, खैरना, हल्सौ कोरण, लोहाली, रिखोली आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दीपिका भंडारी,पूरन चंद्र पालीवाल, हिमांशु भंडारी, सुनील कुमार, राजपाल सिंह, वैशाली, संतोष अधिकारी, चंद्रशेखर भट्ट, मुन्नी अधिकारी, मोहम्मद आरिफ, सुनील कुमार, आशा आदि मौजूद रहे।




