🔳 व्यापार मंडल चुनाव को लेकर किया गया मंथन
🔳 महिला सभागार गरमपानी में हुई महत्वपूर्ण बैठक
🔳 संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनाव कार्यक्रम की रुपरेखा की गई तैयार
🔳 महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर भी हुई रायशुमारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

महिला सभागार गरमपानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी गठन को लेकर हुई रायशुमारी में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर कई व्यापारियों ने दावेदारी पेश की। चुनाव कार्यक्रम को लेकर भी मंथन किया गया।
रविवार को वरिष्ठ व्यापारी पूरन सिंह जलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने संगठन व व्यापारियों की हितों की रक्षा को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को एकजुटता का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह नैनवाल, पुष्कर पनौरा व नीरज जलाल ने दावेदारी पेश की। उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव व उपसचिव पद पर भी व्यापारियों ने दावेदारी प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से तय हुआ कि जल्द ही संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की रुपरेखा भी तैयार की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह बिष्ट, बालम सिंह पिनारी, बसंत गोस्वामी, भुवन पिनारी, हरक सिंह, भैरव नैनवाल, पुष्कर परिहार, भगवान सिंह गौणी, मनोहर सिंह बिष्ट, भास्कर तिवारी, सौरभ बधानी, धीरज पनौरा आदि मौजूद रहे।