🔳 कुमाऊं आयुक्त को सौपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
🔳 सरपंचों को समुचित मानदेय समेत अन्य समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
🔳 कुमाऊं आयुक्त से मिले परामर्श दात्री समिति वन पंचायत उत्तराखंड के पदाधिकारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर परामर्श दात्री समिति वन पंचायत उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर में सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंप समाधान की मांग उठाई। सरपंचों को सम्मानजनक मानदेय उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
परामर्श दात्री समिति वन पंचायत प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रयाग सिंह जीना की अगुवाई में संगठन के गणेश जोशी व राजेंद्र खत्री ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया की लंबे समय से वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जा रही है बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। पदाधिकारियों ने सरपंचों को सम्मानजनक मानदेय उपलब्ध कराने के साथ ही कुमाऊं मंडल क्षेत्रीय व जिला परामर्श दात्री समितियों का गठन, गुलदार के हमले में मारे गए मवेशियों का समुचित मुआवजा तथा वन उपज की रायल्टी के भुगतान समेत कई अन्य समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रशासनिक स्तर की समस्याओं के समाधान को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
