◾ जगह जगह मलबा व पत्थर गिरने से प्रभावित हुआ यातायात
◾ देर शाम यातायात किया जा सका सुचारु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बारिश की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के कई ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए। गांव के वासिदों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक सभी मोटर मार्ग खोल आवाजाही सुचारु कर दी गई।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान बेतालघाट तथा शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग जगह जगह मलबा आने से बाधित हो गए। रामनगर – बेतालघाट मोटर मार्ग पर ओखलढुंगा के समीप भूधंसाव से यातायात प्रभावित हो गया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सिरसा गांव को आवाजाही को बने मोटर मार्ग पर भी आवाजाही ठप रही। धारी उल्गौर मोटर मार्ग पर भी जगह जगह मलबे ने आवाजाही प्रभावित की। सूचना पर जिम्मेदारी संभाले विभागीय अधिकारी हरकत में आए और अधिकांश मोटर मार्गो से मलबा हटा यातायात सुचारु कर दिया गया।
