🔳 अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध व कानून व्यवस्था ने लिया कैंची क्षेत्र का जायजा
🔳 पर्यटक सीजन से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने पर दिया जोर
🔳 शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर लिया फिडबैक
🔳 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीसीटीवी कैमरों से निगरानी को किया निर्देशित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

पर्यटन सीजन के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डा. वी. मुरुगेशन ने कैंची धाम क्षेत्र स्थलीय निरीक्षण कर मताहतो को प्रभावी सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। अफसरों से मंदिर व आसपास व्यवस्थाओं का फिडबैक लिया।
मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था व क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने को कहा।
सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध व कानून व्यवस्था) डा. वी. मुरुगेशन कैंची धाम पहुंचने। आश्रम में बाबा के दर पर मत्था टेक पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों को पर्यटक सीजन शुरु होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूर्ण करने को कहा। स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रख रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए।यातायात के दबाव को कम करने के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार करने, नो पार्किंग ज़ोन का निर्धारण प्रभावी ढंग से करने को निर्देशित किया ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। चिन्हित पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय, साइन बोर्ड आदि सुनिश्चित कराने को कहा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक यात्रियों को लाने-ले जाने वाली शटल सेवा को प्रभावी बनाने के साथ ही व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव किया जा सके। मंदिर परिसर व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी करने को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चंद्रा, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।