🔳Things में एनसीसी के 24 यूके गर्ल्स बटालियन का लगा शिविर
🔳कैडेट्स ने गंगरकोट गांव में जंगलों को आग से बचाने को चलाया जागरुकता अभियान
🔳पर्यावरण संरक्षण में समझाया जंगलों का महत्व
🔳खैरना पुलिस की टीम ने कैडेट्स को दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में एनसीसी के 24 यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कैडेट्स ने गंगरकोट गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिए जंगलों को आग से बचाने का आह्वान किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण में जंगलों का महत्व बताया।
जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में लगे एनसीसी के दस प्रशिक्षण शिविर में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिह नगर जनपद की चार सौ कैडेट्स हिस्सा ले रही है। 24 यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा के तत्वावधान में लगे शिविर में कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन, एकजुटता समेत समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर भी जानकारी दी गई।रविवार को कैडेट्स ने समीपवर्ती गंगरकोट गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरुकता अभियान चलाया। गांव के बाशिंदों से जंगलों को आग से बचाने का आह्वान किया गया। बताया की जंगलों को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जंगल का महत्व भी समझाया। इससे पूर्व चौकी प्रभारी खैरना धर्मेंद्र कुमार ने कैडेट्स को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी नियमों की जानकारी भी दी। विद्यालय के प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने कैडेट्स से प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया।




