🔳आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
🔳विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
🔳माताओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में की बढ़-चढ़कर भागीदारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। बाद में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
रविवार को मदर्स डे पर विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने कहा की परिवार में मां की भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चे की प्रथम पाठशाला घर होती है जहां मां ही उसकी शिक्षक है। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी साथ ही समाज व परिवार के प्रति उनके समर्पण को अनुकरणीय बताया। नौनिहालों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा। इंद्रधनुषी मंच पर नौनिहालों ने लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी। माताओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बाद में मिष्ठान वितरित कर सभी को शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, प्रीती मगच्वाडी, सरिता तिवारी, गीता बिष्ट, सरिता मेहरा, मनीषा, पूजा पिनारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!