🔳जीआइसी भुजान की टीम को दी करारी शिकस्त
🔳बेहतर प्रदर्शन के दम पर जसपाल बने मैन ऑफ द मैच
🔳टूनाकोट स्थित खेल मैदान पर किक्रेट चैंपियनशिप का हुआ रंगारंग आगाज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
टूनाकोट के खेल मैदान में किक्रेट चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला तिपोला महादेव की टीम ने जीत लिया। तिपोला महादेव की टीम ने जीआइसी भुजान की टीम को रोमांचक मुकाबले में 39 रन से शिकस्त दी। शानदार प्रदर्शन पर जसपाल को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
रविवार को टूनाकोट स्थित खेल मैदान पर किक्रेट चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह देव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। बीडीसी भूपेंद्र सिंह देव ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन का आह्वान किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला तिपोला महादेव व जीआइसी भुजान की टीम के मध्य खेला गया। तिपोला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजों ने टीम को बधाई हुई शुरुआत दी। जसपाल की 36 रन की पारी की बदौलत तिपोला की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 131 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआइसी भुजान की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। जसपाल ने गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। भुजान की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में महज 92 रन पर ही आउट हो गई। जसपाल मैन ऑफ द मैच चुने गए। अंपायर की भूमिका राजेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह ने निभाई। गोविन्द ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस दौरान आयोजित समिति अध्यक्ष सुनील मेहरा, आंनद मेहरा, हरीश सिंह मेहरा, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, गोपाल सिंह, नवीन सिंह, अमित, अर्जुन सिंह, प्रियांशु, गुड्डू आदि मौजूद रहे।




