🔳विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳विधायक ने दी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
🔳स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी दवाइयां

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के खैरनी व कोरण गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने 15 स्वयं सहायता समूहों को 18.25 लाख रुपये के चैक सौंपे। समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के तहत समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ने के अनुभव साझा किए गए। विधायक सरिता आर्या ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।

ब्लॉक के खैरनी व कोरण गांव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा की गांवों के विकास को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। विधायक ने भारत को विकसित व आत्मनिर्भर देश बनाने का संकल्प भी दिलाया। 15 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 18.25 लाख रुपये के चैक सौंपे गए। समूहों से जुड़ी महिलाओं ने स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे विचार साझा किए। एसआई हरि राम ने साइबर क्राइम से बचने के तौर तरीके बता यातायात के नियमों के पालन का आह्वान किया। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उन्नत खेती के गुर बताए जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था व किसान पेंशन से संबंधित फार्म भी भरे गए। कार्यक्रम का संचालन यात्रा के सहसंयोजक प्रताप सिंह बोहरा ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान खैरनी अखिलेश कुमार, कोरड़ ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल, बीडीओ महेश चंद्र गंगवार, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, राजेंद्र सिंह जैड़ा, लक्ष्मण सिंह, दीवानी राम, चित्रा जैडा़ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!