◾बेतालघाट में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हुई काव्य गोष्ठी
◾जीआइसी परिसर व आसपास चलाया गया विशेष सफाई अभियान
◾बिमारियों से बचाव को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विचार व काव्य गोष्ठी में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बेतालघाट में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा की अशुद्ध खाद्य पदार्थ के सेवन से पिलिया व टाइफाइड जैसी बिमारियों को पनपने का मौका मिलता है। साफ सुथरा भोजन ग्रहण करने की अपील की। सही ढंग से हाथ धोने के तौर तरीके भी बताए। विद्यालय परिसर व आसपास विशेष सफाई अभियान चला गंदगी का निस्तारण किया गया। वक्ताओं ने कहा की साफ सफाई से तमाम गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है‌। दूसरे चरण में हुई काव्य गोष्ठी में शिक्षक राजकुमार भंडारी ने जन जन को दे दो संदेश……स्वच्छ रहे अपना देश……। शिक्षक सत्यदेव ने स्वच्छता को अपनाएं, बाजार कपड़े का थैला लेकर जाएं……। शहजाद कोहिनूर ने स्वच्छ हूं इसलिए स्वस्थ हूं……। दीपक ने कूड़ा डालो कूड़ेदान में, स्वच्छता को रखो ध्यान में……। आदि शानदार प्रस्तुति दे अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को जागरुक किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मोहन लाल ने किया। इस दौरान इको क्लब प्रभारी प्रमोद प्रकाश, डा. अरविंद मिश्रा, भुवन चंद्र जोशी, राजपाल सिंह, अमित जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!