🔳 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु
🔳 मास्टर ट्रेनर ने उपलब्ध कराई कई अहम जानकारियां
🔳 विभिन्न गतिविधियों के जरिए समझाई बारिकियां
🔳 पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई। पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जीरो से छह वर्ष तक के नौनिहालों की देखभाल, पोषण के साथ ही व्यवहारिक गतिविधियों के साथ शिक्षा के पाठ पर जोर दिया गया।
सोमवार को महिला सभागार गरमपानी में शुरु हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान उषा पिनारी तथा सीडीपीओ अनीता सक्सेना ने संयुक्त रुप से किया। ग्राम प्रधान उषा ने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से गांव के बच्चों को निश्चित ही लाभ मिलेगा। सीडीपीओ आशा ने कार्यकताओं से प्रशिक्षण से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया। मास्टर ट्रेनर संदीप ने नवचेतना आधारशिला के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर जानकारी दी। विभिन्न गतिविधियों के जरिए केंद्र में कार्य करने के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर ने कार्यकर्ताओं को नौनिहालों के पोषण के साथ ही प्राथमिक शिक्षा की बारिकियां समझाई। कहा की बच्चों के बीच बेहतर माहौल स्थापित कर उनका ध्यान पढ़ाई की ओर लगाया जा सकता है। गांव के लोगों को जागरुक करने की अपील भी की। इस दौरान हंसा मेहरा, कमला देवी, लता देवी, कविता बोहरा, मंजू मेहरा,गीता बिष्ट, आंनदी, सावित्री, चित्रा, गीता, चांदनी, किरन, मनीषा आर्या, रमा मेहरा, चंपा मेहरा, प्रेमा आर्या, दीपा बर्गली, गीता आदि मौजूद रहे।




