🔳 विभागीय कार्यप्रणाली से भड़के गांवों के लोग
🔳 गांवों की उपेक्षा किए जाने का लगाया आरोप
🔳 कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 बड़ी बड़ी झाड़ियों से जंगली जानवरों के हमले व दुर्घटना का बढ़ता जा रहा खतरा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान – चापड़ – बिल्लेख मार्ग की अनदेखी से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है‌। ग्रामीणों ने सड़क पर बड़ी बड़ी झाड़ियों से दुर्घटना का अंदेशा जता जिम्मेदारों पर लापरवाह रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जल्द झाड़ी कटान के लिए चंदा एकत्र कर विभाग को सौंपने की बात कही है। आरोप लगाया की संभवतः बजट न होने से विभाग झाड़ी कटान के कार्य तक नहीं करा पा रहा।
स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र से चापड़, हिडा़म, बलियाली, मुसौली, नौडा , बैडी, मुसौली, पुनौली, कालाखेत समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटर मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। मोटर मार्ग के दोनों ओर बड़ी बड़ी झाड़ियां परेशानी का सबब बनी हुई है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। झाड़ियों के बीच जंगली जानवरों के छिपे बैठे होने के अंदेशे से अनहोनी का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है जबकि आवाजाही करने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय शंभू दत्त जोशी ने आरोप लगाया की कई बार कहे जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। गांव से बच्चे स्कूलों को भी इसी मोटर मार्ग से पैदल आवाजाही करते हैं ऐसे में जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना हुआ है पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है‌। ग्रामीणों ने जल्द अभियान चलाकर गांवों से चंदा एकत्र कर विभाग को सौंपा जाएगा ताकी जिम्मेदार अधिकारी महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की झाड़ियां कटान कर सके। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। गांव के पूरन सिंह राणा, पूरन सिंह बिष्ट, देवी दत्त जोशी, गिरीश चंद्र, कमला देवी, हेमा देवी, नमिता, संतोष, मोहन, प्रकाश, मदन जोशी, मदन सिंह राणा आदि ग्रामीणों ने जल्द चंदा एकत्रित किए जाने को अभियान चलाने का दावा किया है। साफ कहा की शायद विभागों के पास अब झाड़ियां कटान को तक बजट उपलब्ध नहीं रह गया है।

error: Content is protected !!