🔳मंदिर परिसर से हाइवे तक लगी रही भक्तों की कतार
🔳हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳पार्किंग भी हुई पुल, यातायात भी हुआ दोगुना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में विकेंड पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही हजारों बाबा भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति, समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति प्रबंधन व पुलिस टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

सुप्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार, रविवार तथा मंगलवार को हजारों की संख्या में बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचे रहे हैं। शनिवार को विकेंड पर सुबह से बाबा भक्तों का कैंची धाम पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही हजारों की संख्या में बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचे। शाम तक मंदिर परिसर से हाइवे तक भक्तों की कतार लगी रही। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने बाबा के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुख, समृद्धि व शांति को प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यो ने श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए। हाइवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को चौकी खैरना प्रभारी कृष्णा गिरी, महेंद्र पाल सिंह मय टीम दिन भर डटे रहे।

error: Content is protected !!