🔳 आबादी से कुछ दूर क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से हड़कंप
🔳 सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में लिया
🔳 नैनीताल स्थित जू में पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का होगा खुलासा
🔳 आरबीआई बरेली प्रयोगशाला में होगी डीएनए जांच
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर बुधलाकोट गांव के ठेलका तोक में मोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा। बताया की जांच के लिए डीएनए भी आरबीआई बरेली भेजा जाएगा। राष्ट्रीय पक्षी के पहली बार गांव तक पहुंचने व एकाएक मौत होने से गांव के लोग भी सख्ते में है।
बुधलाकोट ग्राम पंचायत के ठेलका तोक में सुबह किसी जानवर के चिल्लाने की जोरदार आवाज से ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने किसी जानवर पर गुलदार के जानलेवा हमले का अंदेशा जताया। इसी बीच किसी ने गांव के मंदिर के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़े होने से हड़कंप मच गया। शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। सूचना वन विभाग को भेजी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। शव लेकर वनकर्मी नैनीताल स्थित जू रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार एक दो पहले ही चार मोर जंगल क्षेत्र से आसपास देखे गए थे। शनिवार को एक मोर का शव मिलने से गांव के लोग भी दहशत में आ गए हैं। नैना वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार प्रथम दृष्टया मोर की मौत आपसी संघर्ष तथा किसी जंगली जानवर के हमले में होने का अंदेशा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण पता लगेंगे। कहा जांच के लिए डीएनए भी बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
