🔳सीओ भवाली व एसपी क्राइम ने किया घटना स्थल का मौका मुआयना
🔳हादसे में मारे गए मृतकों का नैनीताल में हुआ पोस्टमार्टम
🔳नेपाल रवाना हुए श्रमिकों का वाहन गांव के नजदीक ही हुआ दुर्घटनाग्रस्त
🔳चालक व सात नेपाली मूल के श्रमिकों की दुर्घटना में हुई मौत

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला गांव, ऊंचाकोट क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना से आसपास के गांवों में मातम पसरा रहा। पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। हादसे का शिकार हुआ समीपवर्ती ओडाबास्कोट गांव निवासी वाहन चालक का गांव भी शोक में डूबा हुआ है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

बीते सोमवार मध्य रात्री मल्लागांव , ऊंचाकोट में नेपाली मूल के यात्रियों कै लेकर रामनगर रवाना हुआ पिकअप वाहन यूके 04सीसी 0495 कुछ दूरी पर ही असंतुलित होकर लगभग दो सौ मीटर खाई की ओर जा गिरा। हादसे में वाहन चालक ओडाबास्कोट गांव निवासी राजेंद्र कुमार (38) पुत्र हरीश राम तथा नेपाली मूल के श्रमिक विश राम चौधरी (50), धीरज (45), अंनत राम चौधरी( 40), विनोद चौधरी (38), उदय राम चौधरी(55), तिलक चौधरी (45), गोपाल (60) सभी निवासी चीसापानी गांव, सुरखेत, नेपाल निवासी की मौके पर मौत हो गई जबकि वाहन में सवार शांति चौधरी तथा छोटू चौधरी उर्फ जनक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ व गांव के बाशिंदों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। गंभीर रुप से घायल दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। सीओ सुमित पांडे तथा एसपी क्राइम हरवंश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

error: Content is protected !!