🔳एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल
🔳मध्यरात्रि हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳स्थानीय लोगों, वाहन चालकों व यात्रियों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर कैंची क्षेत्र के समीप कार असंतुलित होकर खाई की ओर जा पलटी। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। आवाजाही करने वाले वाहन चालक, यात्रियों व स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल नज़दीक अस्पताल पहुंचाया।
रविवार को परविंदर सक्सेना निवासी लालकुआं कार यूके 18 एल 3949 में अपने बेटे अनमोल व हर्षिता बेटी को लेकर मुनस्यारी से लालकुआं को रवाना हुए। मध्यरात्रि करीब एक बजे के आसपास वह हाइवे पर कैंची क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे की कार पर संतुलन खो बैठे। नतीजतन कार असंतुलित होकर हाइवे से पचास मीटर नीचे खाई की ओर जा पलटी। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हल्द्वानी से लौट रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रतौडा मदन सिंह व कैंची निवासी हरीश चंद्र ने वाहन चालकों व स्थानीय लोगो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी को एक एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों को समीपवर्ती अस्पताल भेजा गया है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर एनएच का निर्माण कार्य चल रहा है पर किसी भी प्रकार का चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। लोगों के अनुसार निर्माण सामग्री फैल होने से ही दुर्घटना हुई है।




