◾मूसलाधार बारिश से जगह जगह दरक गई कमजोर पहाड़ियां
◾वाहन चालक व यात्रियों ने जान जोखिम में की आवाजाही
◾सुबह से शाम तक कई बार आवाजाही हुई प्रभावित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
दुर्घटनाओं के लिहाज से अतिसंवेदनशील अल्मोड़ा हल्द्वानी पर बारिश में सफर खतरनाक हो चुका है। कमजोर हो चुकी पहाड़ियां से जगह जगह पत्थर गिरते रहे। पत्थरों की बरसात से आवाजाही भी कई बार प्रभावित हुई। कई वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे और बडा़ हादसा टल गया।
कुमाऊं के महत्वपूर्ण हाइवे पर बारिश शुरु होने के साथ ही हालात बिगड़ जा रहे हैं। हाइवे से सटी पहाड़ियां कमजोर पड़ चुकी है। जिससे खतरा कई गुना बढ़ गया है। रविवार को दिनभर हुई बारिश से हाइवे पर पाडली, दोपांखी, रातीघाट, भोर्या बैंड, लोहाली, काकड़ीघाट, नावली आदि क्षेत्रों में रुक रुक कर पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे। पहाड़ियों से गिर पत्थरों की चपेट में आने से कई यात्री वाहन बाल बाल बचे। पत्थरों के गिरने से हाइवे पर कई बार यातायात भी प्रभावित हुआ। एनएच कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से हाइवे पर गिरे पत्थरों को हटाया। कई जगह यात्री खुद ही हाईवे पर गिरे पत्थरों को हटाने में जुटे रहे। इधर रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी रानीखेत पुल से कुछ आगे कनवाडी़ की पहाड़ी से रुक रुक कर पत्थर गिरते रहे
