🔳 डीएम के निर्देश पर हरकत में आया जिला पंचायत
🔳 सरस्वती शिशु मंदिर के रास्ते पर लगाई गई रैलिंग
🔳 लंबे समय से बच्चों व ग्रामीणों की जिंदगी पर मंडरा रहा था खतरा
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था मामला
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]
सरस्वती शिशु मंदिर खैरना व आसपास के गांवों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण पैदल रास्ते में छह महीने से भी अधिक समय से क्षतिग्रस्त रैलिंग को जिला अधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत की टीम ने आखिरकार दुरुस्त कर बच्चों व ग्रामीणों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे को टाल दिया। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान खींचा। खबर के प्रकाशित होने के तीसरे दिन ही समस्या का समाधान कर दिया गया।
खैरना चौराहे से आसपास के गांवों व सरस्वती शिशु मंदिर को जोड़ने वाले रास्ते पर डोबा, मझेडा, चूवारी समेत आसपास के गांवों के लोग व शिशु मंदिर के सैकड़ों नौनिहाल रोजाना आवाजाही करते हैं। छह महीने से भी अधिक समय से रास्ते में लगी लोहे की रैलिंग ध्वस्त पड़े होने से स्कूली बच्चों के खाई की ओर गिरने का खतरा बना होने के बावजूद जिम्मेदारों के आंखें मूंदे बैठे होने व लोगों को दुख दर्द का साथी बताने वाले जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों के भी बच्चों की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा दिखाई न देने पर बीते शुक्रवार के अंक में तीखी नजर समाचार पोर्टल ने मामले को प्रमुखता से उठा बच्चों की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ व कभी भी बड़ी अनहोनी का अंदेशा जताया। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर हरकत में आई जिला पंचायत नैनीताल की विशेष टीम सोमवार को खैरना पहुंची। महीनों से मंडरा रहे खतरे को घंटो की मशक्कत के बाद रैलिंग लगाकर टाल दिया गया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार के अनुसार रैंलिग लगवा दी गई है। स्कूली बच्चे व ग्रामीण अब सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगे। जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर समस्या का समाधान किए जाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, दर्शन पांडे, पुष्कर सिंह पनौरा, गोविंद सिंह आदि लोगों ने तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।
