◾सिरोडी़ गांव की खुली बैठक में खींचा गया ग्रामीण विकास का खाका
◾पूर्व में हुए कार्यों की हुई समीक्षा नए प्रस्ताव किए गए पास
◾ ग्राम पंचायत के विकास को मिलजुल कार्य करने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर सिरोडी़ गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में गांव के विकास का खाका तैयार किया गया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील की। गांव की सरकार ने पौधरोपण महाअभियान की रणनीति तैयार कर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी का संकल्प लिया।
गुरुवार को गांव में हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान नीमा ने ग्राम पंचायत में पूर्व में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। सर्वसम्मति से नए प्रस्ताव तैयार किए गए। वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान पेंशन समेत मनरेगा योजना आदि पर विस्तार चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की आगामी दिनों में गांव में होने वाले पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जाएगी। ग्राम प्रधान नीमा ने पंचायत को साफ सुथरा बनाने को अपने घर से शुरुआत करने को कहा। बताया की गांव में साफ सफाई होगी तो तमाम बीमारियों से भी बचाव होगा। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आरडी पांडे, आशा कार्यकर्ता कमला निगलटिया, रमा महरा, कुसुम तिवारी, रवि आर्या, कमला ढैला, कविता बिष्ट, बबिता निगलटिया आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!