◾ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया है पहला व दूसरा स्थान
◾दोनों मेधावी हल्द्वानी में होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में करेंगे प्रतिभाग
◾क्षेत्र व विद्यालय को गौरवान्वित करने पर क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में बेहतर प्रदर्शन के दम पर पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। दोनों मेधावी हल्द्वानी में होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में दमखम दिखाएंगे। क्षेत्र को गौरवान्वित करने पर दोनों विद्यार्थियों को क्षेत्रवासियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
जीआइसी खैरना में श्री अन्न विषय पर हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की शाश्विता सिंह के पहले तथा विद्यालय के ही रोशन कुमार के दूसरा स्थान हासिल किए जाने पर विद्यालय में हुए कार्यक्रम में दोनों मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य दीपचंद त्रिपाठी ने कहा कि मेधावी शाश्विता तथा रोशन ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर विद्यालय का नाम आगे बढ़ाया है। विद्यालय के शिक्षक राजपाल सिंह नेगी की देखरेख में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा विद्यालयों के चालीस प्रतिभागियों के बीच दोनों मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि दोनों मेधावी हल्द्वानी में होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी ने किया। इस दौरान प्रमोद प्रकाश, एनपी यादव, केडी सिंह, एबी सिंह आदि मौजूद रहे।