= बेहद धीमी गति से चल रहे कार्यों पर जताई नाराजगी
= व्यवस्थाओं में सुधार व समय पर गुणवत्ता युक्त कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
= आयुक्त की दो टूक – लापरवाही पर लगेगा जुर्माना
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे का औचक निरीक्षण किया। कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। एचएच के अधीक्षण अभियंता को फटकार लगाई साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की संस्तुति करने की बात कही। दो टूक चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो जुर्माना भी लगाया जाएगा। उप जिलाधिकारी को रोजाना मॉनिटरिंग के निर्देश दिया।
बुधवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ काकडीघाट से क्वारब तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्यो का निरीक्षण किया। कार्यों की बेहद धीमी गति पर कुमाऊं आयुक्त का पारा चढ़ गया। एनएच पर हो रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। कार्यकारी संस्था के साइड इंजीनियर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता अरुण पांडे को एनएच पर हो रहे कार्यों पर लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी। उप जिलाधिकारी कोश्या कुटोली राहुल शाह को भी रोजाना मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। दो टूक कहा कि यदि समय पर पारी पूरी नहीं हुआ तो फिर जुर्माना लगाया जाएगा। कुमाऊं आयुक्त ने एनएच के विभागीय अधिकारियों से रोड निर्माण की तैयारियों पर सवाल किया जिस पर एनएच के अधिकारी व कार्यदाई संस्था के कर्मचारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। कुमाऊं आयुक्त ने समय रहते उनके कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। पंद्रह दिन के अंदर दोबारा निरीक्षण करने की बात कही। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, एनएच के सहायक अभियंता केएल पांडे, अवर अभियंता केएस बोरा आदि मौजूद रहे।
बाबा नीम करौली के आश्रम में टेका मत्था, स्वामी विवेकानंद आश्रम में भी लगाया ध्यान
एनएच के निरीक्षण से पूर्व आयुक्त ने काकडीघाट स्थित बाबा नीम करोली आश्रम में मत्था टेका। मुख्य पुजारी से विभिन्न जानकारियां जुटाई साथ ही जल्द मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था का भरोसा दिलाया बाद में कुमाऊं आयुक्त ने समीप ही स्थित कर्कटेश्वर मंदिर तथा स्वामी विवेकानंद आश्रम का भी जायजा लिया। लोगो ने ज्ञानवृक्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त ने आश्रम में ध्यान भी लगाया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की तमाम समस्याएं भी कुमाऊं आयुक्त को बताई कुमाऊं आयुक्त ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
