🔳श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ जारी
🔳कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुरु हुए धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
कथा व्यास पंडित खजान चंद्र पंत ने कहा की जो भी मनुष्य सत्य के मार्ग पर चलता है इसको हमेशा भगवान का साथ मिलता है।
गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के आमबाड़ी व घंघरेठी गांव के समीप जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमान दीवान सिंह जलाल व रवि वर्मा से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास पंडित खजान चंद्र पंत ने कहा की सच्चे मन से कथा श्रवण से तमाम कष्टों का निवारण होता है। मंहत भगवान गिरी की देखरेख में शुरु हुए धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के तिवाड़ी गांव, बर्धो, बढेरी, नैनीचैक, बसगांव, सोनगांव, बेतालघाट, सेठी, अमेल आदि गांवों से सैकड़ों भक्त कथा श्रवण को पहुंचे। 27 फरवरी को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान बीडीसी धीरज सिंह मेहरा, जीवन वर्मा, जीवन खंडूरी, गोपाल सिंह मेहरा, विनोद मेहरा, केसर सिंह मनोज हाल्सी आदि मौजूद व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




