🔳आप नेता ने गांवों का भ्रमण कर लगाए गंभीर आरोप
🔳बदहाल सड़क, पेयजल संकट को ठहराया पलायन को जिम्मेदार
🔳खेती बचाने को भी ठोस उपाय न किए जाने से जताई नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव ने बेतालघाट ब्लॉक के गांवों का भ्रमण कर राज्य सरकार पर गांवो की उपेक्षा का आरोप लगाया। बदहाल मोटर मार्ग, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव तथा पेयजल संकट को गांवों में तेजी से हो रहे पलायन को जिम्मेदार ठहराया। कहा की खेती बचाने को तक सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है।

आम आदमी पार्टी के हेम आर्या ने बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट, तल्लागांव, ओडा़बास्कोट, रिखोली, हरीनगर समेत आसपास के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की रीति नीति बता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुन समाधान को संघर्ष का भरोसा दिलाया। गांवों में बदहाल सड़कों, पेयजल संकट पर नाराजगी जताई‌। कहा कि सुविधाओं का अकाल गांवो से हो रहे पलायन का बड़ा कारण है बावजूद सरकार उपेक्षा पर आमादा है। आय का एकमात्र साधन खेती-बाड़ी बचाने तक को ठोस उपाय नहीं किया जा रहे। आप नेता ने लोगों से अधिक से अधिक पार्टी की सदस्यता लेने का आह्वान किया। इस दौरान उमेश जोशी, गणेश, अर्जुन, हरीश, धीरु, सदी राम, सूरज जैडा़, रोशन, प्रेम प्रकाश, मोहिनी देवी, सरिता देवी, तुलसी देवी‌, सूरज, विमल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!